Latest News

संकल्‍प से समाधान अभियान- सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र सिंगोली में नि:शुल्‍क नैत्र रोग, मोतियाबिंद

Neemuch headlines March 12, 2026, 5:54 pm Technology

नीमच । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश एवं जिले में संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा हैं। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत जिले में नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित किया जा रहे हैं।

इसी कड़ी मेंगुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली में मोतियाबिंद शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद एवं सिविल सर्जन डॉ.महेंद्र पाटील, नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ.राजेश धाकड़ के मार्गदर्शन में नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ.ऋतुराज शर्मा, डा.इतेश व्यास नेत्र चिकित्सा सहयक दिलीप चंदेल एवं आशा, आशा सुपरवाईजर, के सहयोग से नेत्र रोगियों की जांच की गई। संकल्प से समाधान अभियान के तहत गुरूवार को आयोजित इस नैत्र रोग जांच एवं मोतियाबिंद की जांच के नि:शल्क‍ शिविर का 114 नेत्र रोगियों ने लाभ उठाया। इसमें मोतियाबिंद के 18, नाखूना के 3, दूर नजर के चश्में के लिए 12, आंखों की एलर्जी के 5, तथा पास की नजर के चश्में के लिए 19 नैत्र रोगियों की जांच की गई।

नैत्र रोगियों की जांच कर आवश्यकतानुसार नि:शुल्क औषधियां वितरित की गई।

Related Post