Latest News

जिला न्यायालय परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झण्‍डी दिखाकर किया रवाना

Neemuch headlines March 11, 2026, 5:14 pm Technology

नीमच। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय नीमच तथा तहसील न्यायालय मनासा, जावद एवं रामपुरा में किया जाना हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बुधवार 11 मार्च 2026 को नवीन जिला न्यायालय परिसर, नीमच से माननीय विशेष न्यायाधीश श्री आलोक कुमार सक्सेना द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार वाहनों को रवाना किया गया।

उक्त प्रचार वाहनों के माध्यम से लाउड स्पीकर द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरणों एवं आमजन को होने वाले लाभों के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही प्रचार-प्रसार वाहनों पर पैरालीगल वॉलिंटियर्स द्वारा लोक अदालत से संबंधित पैम्फलेट का वितरण भी किया जाएगा। यह प्रचार रथ जिले के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण रखने हेतु प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत राकेश कुमार शर्मा, जिला न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार बाजोलिया, श्रीमती रश्मि मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार बोरासी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शोभना मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट विशाल खाड़े, अंकित जैन, अभय प्रतापसिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार तथा विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Post