कलेक्टर, एडीएम एवं सीईओ ने जनसुनवाई के दौरान अलग अलग 40 मामलों में सुनवाई की

Neemuch headlines March 10, 2026, 6:07 pm Technology

मंदसौर । जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्‍टर श्रीमती अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन द्वारा सुशासन भवन सभाकक्ष में 40 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी।

अधिकारियों को जल्दी निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मंदसौर जिले के बनी निवासी आवेदक लक्ष्‍मीनारायण ने मकान में आने जाने का रास्‍ता खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार दलौदा को निर्देश दिए कि जांच कर कार्यवाही करें। मंदसौर जिले के डौराना निवासी लच्‍छीराम ने मकान का ड्रोन सर्वे करवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार दलौदा को निर्देश दिए कि जांच कर कार्यवाही करें। मंदसौर जिले के दलौदा सगरा निवासी आवेदक परमानंद ने किसान कल्‍याण योजना की राशी दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार दलौदा को निर्देश दिए कि जांच कर कार्यवाही करें। मंदसौर जिले के पटेला निवासी आवेदक आशाराम ने कृषि भूमी का सिमांकन करवाने के संबंध में आवेदन दिया।

जिस पर तहसीलदार दलौदा को निर्देश दिए कि जांच कर कार्यवाही करें। इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान मकान हेतु भूमी नक्‍शा दुरूस्‍त करवाने, अतिक्रमण हटाने, आर्थीक सहायता, कब्‍जा दिलवाने, जमीन का सिमांकन करवाने, संबल योजना का लाभ दिलवाने व भूमी पट्टे पर दिलवाने इत्यादि तरह-तरह के आवेदन आये।

Related Post