मंदसौर । मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आज 9 मार्च 2026 को माननीय अनीष कुमार मिश्रा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मंदसौर द्वारा प्रचार-रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
प्रचार-रथ के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर नेशनल लोक अदालत के आयोजन का प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा आमजन को लोक अदालत में प्रकरणों के त्वरित एवं आपसी सहमति से निराकरण के संबंध में जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय श्री मनोज कुमार तिवारी, विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटीज), माननीय सिद्धार्थ तिवारी, विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रघुवीर सिंह पंवार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधीर सिंह निगवाल, विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री योगेश आठनेरे, कार्यपालन यंत्री दीपक बांदिल, विद्युत वितरण कंपनी की विधि अधिकारी श्रीमती नेहा सोमपुरा, अधिवक्ता श्री संदीप भार्गव, अमित कटलाना सहित अन्य अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।