जिला प्रशासन नीमच द्वारा जनसहयोग से जल संवर्धन की सार्थक पहल

Neemuch headlines March 6, 2026, 4:30 pm Technology

नीमच । जिला प्रशासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिल में जन सहयोग से जल संवर्धन का अभियान 2025 चलाया गया। कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के निर्देशन में चलाए गये जनसहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत गत वर्ष जिले में 243 ग्राम पंचायतों में गहरीकरण के लिए कुल 1660 तालाबों, चेकडेम, स्टाप डेम एवं अन्य जल संरचनाओं को चिन्हित कर, 982 जल संरचनाओं का जन सहयोग से गहरीकरण कर एक लाख 38 हजार ट्रेक्टर ट्राली मिटटी निकालकर किसानों ने अपने खेतों में डाली हैं। इस कार्य में कुल 5871 ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता की हैं। इससे एक ओर जहां तालाबों एवं जल संरचनाओं का गहरीकरण होकर उनकी जल भराव क्षमता 4.14 लाख घन मीटर बढ़ी है। साथ ही किसानों को अपने खेतों के लिये उपजाऊ मिटटी भी उपलब्ध हुई हैं।

किसानों से तालाबों से निकाली मिट्टी का उपयोग नये खेतों को तैयार करने में किया हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान 2025 के तहत जिले में 830 खेत तालाबों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था, इसमें से 510 खेत तालाबों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया हैं। जिले में 1968 डगवेल रिचार्ज के कार्य स्‍वीकृत किए गए थे। इनमें से अबतक 1783 डगवेल रिचार्ज के कार्य पूर्ण हो गये है। जिले में गत वर्ष 18 अमृत सरोवर निर्माण के कार्य किए गऐ हैं। इस वर्ष 203 खेत तालाब एवं 17 अमृत सरोवर के कार्य चिंहित जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत इस वर्ष 203 खेत तालाब निर्माण, 11 पुल, पुलिया पर वाटर रिटेनिंग स्‍ट्रक्‍चर, 169 जल संरचनाओं का गहरीकरण कर मिट्टी निकालने, 54 जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार तथा 30 नये अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य चयनित किया गया है।

Related Post