किसान कल्याण वर्ष 2026 पीएम एवं सीएम किसान सम्मान निधि योजनाओं से किसानों को मिला 264 करोड़ रुपए का आर्थिक संबल

Neemuch headlines February 28, 2026, 6:58 pm Technology

मंदसौर । प्रभारी अधीक्षक भू अभिलेख श्रीमती प्रियंका मिमरोट द्वारा बताया गया कि किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिले में किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से वर्ष 2025-26 में किसानों को नियमित किस्तों के जरिए कुल लगभग 264 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को कृषि कार्यों, बीज-उर्वरक क्रय तथा अन्य आवश्यक कृषि निवेशों के लिए निरंतर आर्थिक संबल मिल रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में जिले के पात्र किसानों को तीनों किस्तों के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र हितग्राही को प्रति किस्त 2000 रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। प्रथम किस्त में जिले के 2,20,462 हितग्राहियों को 44 करोड़ 09 लाख 24 हजार रुपए, द्वितीय किस्त में 2,19,816 हितग्राहियों को 43 करोड़ 96 लाख 32 हजार रुपए तथा तृतीय किस्त में 2,23,274 हितग्राहियों को 44 करोड़ 65 लाख 48 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। इस प्रकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिले के किसानों को कुल 132 करोड़ 71 लाख रुपए की राशि सीधे खातों में अंतरित की गई। इसी प्रकार मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भी वर्ष 2025-26 में जिले के किसानों को तीनों किस्तों के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। प्रथम किस्त में 2,20,462 हितग्राहियों को 44 करोड़ 09 लाख 24 हजार रुपए, द्वितीय किस्त में 2,19,816 हितग्राहियों को 43 करोड़ 96 लाख 32 हजार रुपए तथा तृतीय किस्त में 2,23,274 हितग्राहियों को 44 करोड़ 65 लाख 48 हजार रुपए की राशि वितरित की गई। तीनों किस्तों को मिलाकर मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भी जिले के किसानों को कुल 132 करोड़ 71 लाख रुपए की राशि का लाभ प्राप्त हुआ। दोनों योजनाओं को मिलाकर वर्ष 2025-26 में जिले के किसानों को कुल लगभग 264 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है, जिससे किसानों को कृषि कार्यों में निरंतर आर्थिक सहयोग मिल रहा है। योजनाओं के माध्यम से किसानों को समय पर सहायता मिलने से खेती की लागत प्रबंधन में सुविधा हुई है तथा किसानों की आय बढ़ाने में भी सकारात्मक प्रभाव देखा जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत किसानों को अधिकाधिक योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Post