नीमच । कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा मनासा निवासी आशीष पिता अनिल भाटी की बहन निधि पिता स्व.मुकेश भाटी को जीबीएस (गुलियन- बैरे सिंड्रोम) के उपचार के लिए 25 हजार रूपये की तत्कालिक आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई हैं। आवेदक के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उपचार के लिए कलेक्टर द्वारा रेडक्रास नीमच से 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत गई हैं। स्वीकृत राशि संबंधित के बैंक खाते में आर.टी.जी.एस.से भुगतान कर दी गई हैं।