चीताखेडा, जनकपुर एवं मनासा में आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न

Neemuch headlines February 24, 2026, 4:52 pm Technology

नीमच । आयुष विभाग द्वारा निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर मंगलवार को चीताखेडा, जनकपुर एवं मनासा में आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श गैस अम्लपित, त्वक रोग, हदय प्रमेह, आदि बीमारियों की जांच कर नि:शुल्क औषधियां वितरित की गई। चीताखेडा में 81, जनकपुर में 78 एवं मनासा में 59 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया हैं। शिविर में डॉ.नाथू सिंह मौर्य डॉ. विवेक शर्मा , डॉ.धीरज डावरएवं डॉ.मदनलाल पाटीदार, डॉ तारेन्द्र सिंह सोनगरा, आयुष स्‍टाफ एंव आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने अपनी सेवाएं दी हैं।

Related Post