नीमच। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के लाभ लेकर नीमच विकासखण्ड के गांव बमोरा की एक गृहणी श्रीमती प्रेमलता पाटीदार 23.61 लाख रूपये राशि से बालाजी उद्योग के नाम से खाद्य तेल प्रसंस्करण उद्योग ईकाई स्थापित कर उसका सफलतापूर्वक संचालन कर रही हैं। बमोरा निवासी श्रीमती प्रेमलता पाटीदार, उद्यानिकी विभाग के सहयोग से पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के तहत खाद्य तेल प्रसंस्करण उद्योग स्थापित कर आज एक गृहणी से सफल महिला उद्यमी बन गई है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत श्रीमती प्रेमलतानेखाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक शाखा जीरन से 20 लाख रूपये का ऋण प्राप्त किया है। इस पर उन्हें शासन की ओर से 8.26 लाख रूपये का अनुदान भी मिला हैं। इस राशि से उन्होने बालाजी लघु उद्योग के नाम से अपना स्वयं का खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित कर, ब्राण्ड नेम गोपाल कृष्ण (मूंगफली तेल ) पंजीकृत करवाकर, अपना स्वयं का प्रसंस्करित खाद्य तेल तैयार कर, अपने उत्पाद को विक्रय कर, प्रति माह दो से तीन लाख रूपये की आय प्राप्त कर रही है।
श्रीमती प्रेमलता पाटीदार ने पीएमएफएमई योजना का लाभ लेकर न केवल अपने स्वयं का लघु उद्योग स्थापित कर, अपना रोजगार सृजित किया है। बल्कि अन्य 5 से 7 अन्य स्थानीय लोगो को भी अपने उद्योग में रोजगार उपलब्ध करवा रही है। श्रीमती प्रेमलता पाटीदार पीएमएफएमई योजना से मिले लाभ से आज गृहणी से सफल उद्यमी बन गई हैं। उन्होने आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह चुन ली हैं। वे आज अपने परिवार और क्षेत्र की समृद्धि में अपना योगदान भी दे रही हैं। उनका मासिक टर्न ओवर लगभग 8 स 10 लाख रूपये है और वे इस उद्योग से प्रतिमाह दो से तीन लाख रूपये की शुद्ध आय प्राप्त कर रही है। उल्लैखनीय है, कि कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले में पी.एम.एफ.एम.ई.योजना के तहत अब तक कुल 210 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है।
इस वित्तीय वर्ष में 125 हितग्राहियों को लाभांवित कर, नवीन उद्योग इकाईयां स्थापित करवाई गई हैं। इस योजना के क्रियान्वयन में नीमच जिला प्रदेश एवं संभाग के अग्रणी जिलो में शामिल हैं।