वाहनों पर ब्‍लेक फिल्‍म पाए जाने पर सख्‍त कार्यवाही की जाए- चंद्रा

Neemuch headlines February 23, 2026, 4:11 pm Technology

नीमच । जिला स्‍तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्‍पन्‍न जिले में वाहनों पर काली फिल्‍म लगाकर वाहन उपयोग करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर सख्‍त कार्यवाही की जाए।

हेलमेट का उपयोग नहीं करने वाले, दो पहिया वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाए। सभी शासकीय सेवक, वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरूद्ध भी कार्यवाही निरंतर जारी रहे। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्‍तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में परिवहन अधिकारी एवं यातायात थाना प्रभारी को दिए गये। बैठक में एसपी अंकित जायसवाल, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवल सिह सिसोदिया, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण अमित नार्गेश, मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिेनेश प्रसाद सहित अन्‍य जिला अधिकारी एवं समिति की सदस्‍यगण उपस्थित थे। बैठक में बताया गया, कि परिवहन विभाग द्वारा एक माह में ओव्‍हरलोड बस एवं ट्रकों पर 65 हजार रूपये की चालानी की गई है।

इसके अलावा 145 चालानी कार्यवाही, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्‍त रूप से भी की गई है। बैठक में मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को निजी एम्‍बुलेंस वाहनों का पंजीयन करने और जानकारी संकलित कर प्रस्‍तुत करने के निर्देश भी दिए गए। एमपीआरडीसी को हाईवे पर सडकों के शोल्‍डर्स पर अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन पुल, पुलियाओं, सडकों के निर्माण स्‍थल पर डायसवर्सन, बोर्ड, रिप्‍लेक्‍टर संकेतक अनिवार्य रूप से लगवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गये। बैठक में कलेक्‍टर ने सगराना घाटी पर गति सीमा , दुर्घटना संभावित क्षेत्र के संकेतक बोर्ड लगवाने और ब्लिंकर लगाने रेडियम पट्टी, स्‍पीड ब्रेकर पर मार्किंग करवाने के निर्देश भी एम.पी.आर.डी.सी. को दिए हैं।

Related Post