विकसित भारत निर्माण में सभी अपना योगदान देने का संकल्प ले – सखलेचा विधायक सखलेचा ने जावद में 12.60 करोड़ के संयुक्त एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया

Neemuch headlines February 22, 2026, 6:30 pm Technology

नीमच । प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में प्रस्तुत बजटजीरो टैक्स वाला बजट है सरकार ने आम जनता पर कोई टैक्स नहीं लगाया है | सरकार आमजनों के विकास एवं खुशीया बढ़ाने का काम कर रही है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने की परिकल्पना की है | हम सब मिलकर प्रधानमंत्री जी की इस परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देने का संकल्प ले | यह बात पूर्व मंत्री एवं जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने रविवार को जावद में 12.60 करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन संयुक्त एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवनएवं 5.26 करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन जनपद कार्यालय भवन के भूमि पूजन समारोह को मुख्य अतिथि की रुप में संम्बोधित करते हुए कही| इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष श्री गोपाल चारण ,ज़ि.प सीईओ अमन वैष्णव एवं एसडीएम सुश्री प्रीति संघवी तथा सभी नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मंचासीन थे | जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने अपने उदबोधन में कहा कि जावद क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य,डोम निर्माण एवं सिंचाई के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए है , प्रधानमंत्री आवास एवं उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीबो को पक्की छत एवं नि:शुल्क गैस कनेक्शन की सुविधा मिली है | आयुष्मान योजना से गरीबो को 5 लाख तक की उपचार सहायता भी मिल रही है| कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष श्री गोपाल चारण ने भी सम्बोधित किया| प्रारम्भ में अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया | वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अतिथियों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर नवीन संयुक्त एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवन तथा जनपद कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया | तहसीलदार श्री पी.एस. पटेल , श्री बी.एल. डाबी, ज.प. सीईओं शैलेन्द्र आदिवासी एवं नायब तहसीलदार श्री कमलेश डूडवे ने अंगवस्त्रम एवं पगड़ी पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया| अंत में एसडीएम सुश्री प्रीति संघवी ने आभार व्यक्त किया ,इस मौके पर जनप्रतिनिधि , पंचायत पदाधिकारी जावद शहरवासी , अधिकारी – कर्मचारी एवं पत्रकारगण उपस्थित थे |

Related Post