Latest News

नीमच में आज से कम्प्युटर टैली प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Neemuch headlines February 20, 2026, 7:06 pm Technology

नीमच । ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, विश्राम भवन के पास ,चीताखेडा मेन रोड नीमच द्वारा आज 21 फरवरी से कम्प्युटरटैली का नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है ।इसके लिए पंजीयन प्रारंभ हो गये है प्रवेश प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण का लाभ नीमच जिले के ग्रामीण अंचल की युवक / युवतियां जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो को मिलेगा। इस 38 दिवसीय प्रशिक्षण में आवास, भोजन व नाश्ते की व्यव्स्था नि:शुल्क रहेगी। प्रशिक्षण के दौरान इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों के ऋण के फार्म भी प्रशिक्षण केंद्र पर ही भरे जाएंगे । बैंकिग संबंधी सभी जानकारियां एवं समस्याओं का समाधान भी इस प्रशिक्षण में किया जायेगा।

Related Post