जिले में नरवाई जलाने की कोई घटना ना हो- कलेश

Neemuch headlines February 20, 2026, 4:42 pm Technology

नीमच । एडीएम की अध्‍यक्षता में जिले के हार्वेस्‍टर संचालकों और कृषि अधिकारियों की बैठक सम्‍पन्‍न आगामी सीजन में जिले में नरवाई जलाने की कोई घटना ना हो। नरवाई का समुचित प्रबंधन सभी किसान एवं हार्वेस्‍टर संचालक अनिवार्य रूप से करें। यह बात एडीएम बी.एस.कलेश ने कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में शुक्रवार को जिले एवं जिले के बाहर (पंजाब) से आए हार्वेस्‍टर संचालकों और कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में उप संचालक कृषि पी.सी.पटेल, सहायक संचालक कृषि रमेश चौहान ओएस बर्मन व अन्‍य अधिकारी तथा हार्वेस्‍टर संचालक उपस्थित थे। बैठक में अपर कलेक्‍टर कलेश ने कहा, कि वायु प्रदुषण की रोकथाम के लिए नरवाई जलाने पर प्रशासन द्वारा प्रतिबंधात्‍मक आदेश जारी किया गया है। अत:कोई भी किसान नरवाई ना जलाए। हार्वेस्‍टर संचालक भी अपने हार्वेस्‍टर के साथ स्‍ट्रारीपर या नरवाई प्रबंधन के उपकरणों का उपयोग कर, फसलों के अवशेषों का उचित प्रबंधन करें। कृषि विभाग द्वारा कृषि रथ के माध्‍यम से किसानों को नरवाई नहीं जलाने के लिए जाकरूक किया जा रहा हैं। सभी हार्वेस्‍टर संचालक भी अपने हार्वेस्‍टर के साथ नरवाई प्रबंधन की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें। बैठक में हार्वेस्‍टर संचालकों ने भी अपने सुझाव दिए।

Related Post