रतनगढ़ । रतनगढ़ ब्लॉक युवा कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशन में "चलो पंचायत, चलो पंचायत" कार्यक्रम का आयोजन रतनगढ़ स्थानीय डाक बंगला पर किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री, नीमच जिला युवा कांग्रेस प्रभारी विनोद पाटीदार, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मन्नू बना, जावद विधानसभा उपाध्यक्ष कमल छपरीबंद, तथा रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित करने से हुई।
इसके बाद जिला कांग्रेस प्रभारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया गया, जिसमें सभी युवा साथियों को पुष्प माला पहनाकर कार्यक्रम में शामिल किया गया। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने युवाओं को भाजपा की नीतियों, बेरोजगारी, किसानों पर हो रहे अत्याचार, और मनरेगा को बंद करने की संभावित योजनाओं के बारे में जानकारी दी और सभी से एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया। जिला प्रभारी विनोद पाटीदार ने सभी युवाओं को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अभियान में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। जिला अध्यक्ष मन्नू बना ने युवा कार्यकर्ताओं को और अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए मार्गदर्शन दिया। इसके अलावा, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अर्जुन गुर्जर, युवा नेता अर्जुन धाकड़, और क्रिपाल मंडलोई ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन अर्जुन बैरागी ने किया और आभार प्रदर्शन कमल छपरीबंद द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात "चलो पंचायत, चलो पंचायत" अभियान के तहत ग्राम पंचायत लोहारिया में चौपाल आयोजित की गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। इसके बाद ग्राम पंचायत गरवाड़ा और देहपुर में भी चौपाल आयोजित की गई। ग्रामीणों को भाजपा द्वारा मनरेगा हटाने की योजना के बारे में अवगत कराया गया, जिस पर ग्रामीणों ने खुलकर विरोध किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताः मुजीबबर्र रहमान, नानालाल चारण, सरफराज नीलगर, गबर भाई, किशोर राठौर, श्रवण गुजर, हेमराज गुजर, नितिन सोलंकी, शाबूर खान, कालू राम गुजर, फ़तु भाई, मुना भाई, सोनू छपरीबंद, पिंकेश सोलंकी, आयुष सोनी, आशिक मंसूरी, धीरज सोनी, अभिषेक सोनी, भेरू वर्मा, मुरली सोनी, यावंत मेघवाल, मोशिन खान, दुर्गेश जैन, प्रदीप सोलंकी, अकरम खान, शौकीन वर्मा, निर्मल पाटीदार, राधेश्याम मिस्त्री, इमरान भाई, पप्पू भाई, शबीर भाई, अजगर खान, समीर छपरीबंद, मोहित छपरीबंद, सफीक खान, रब्बानी खान आदि युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।