मंदसौर । जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने 51 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। बोहराखेड़ी निवासी रमेश ने भूमि का सिमाकंन करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तहसीलदार मंदसौर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मंदसौर निवासी कारीबाई ने बकाया संपत्ति कर जमा करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर सीएमओ नगर पालिका मंदसौर को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। थड़ोद निवासी रामनारायण ने खेत में गंदे पानी के निदान के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर एसडीएम मल्हारगढ़ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, सी.सी. रोड़ फोरलेन के बकाया बिलों के भुगतान करवाने, सिमांकन करवाने, कब्जा दिलवाने एवं नक्शा रकबा सुधार करवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।