मुख्‍यमंत्री कृ‍षक जीवन कल्‍याण योजना के तहत पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत

Neemuch headlines February 17, 2026, 5:46 pm Technology

नीमच । कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा द्वारा मुख्‍यमंत्री कृषक जीवन कल्‍याण योजना के तहत मनासा उपखण्‍ड के गांव खजूरी निवासी किसान रामप्रसाद पिता प्रभुलाल ब्राह्मण की खेत पर कृषि कार्य करते 16 जून 2026 को विद्युत करंट लगने से उपचार के दौरान मृत्‍यु हो जाने पर मृतक किसान की वारिस पत्नि श्रीमती शकुंतला बाई एवं सुभाष व रानू पिता स्‍व.रामप्रसाद ब्राह्मण निवासी खजूरी को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है।

तहसीलदार मनासा द्वारा एसडीएम मनासा के माध्‍यम से पीडित परिवार को आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर स्‍वीकृति के लिए कलेक्‍टर नीमच को प्रेषित किया था। इस पर कलेक्‍टर द्वारा पीडित परिवारों को मुख्‍यमंत्री कृषक जीवन कल्‍याण योजना के तहत 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई।

Related Post