नीमच। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के लाभ लेकर नीमच के गांव बिसलवास कला के युवा उद्यमी संस्कार पाटीदार ने 12.24 लाख रूपये राशि से उत्सव मसाला उद्योग के नाम से अपनी मसाला प्रसंस्करण उद्योग ईकाई स्थापित कर उसका सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। युवा उद्यमी श्री संस्कार पाटीदार ने उद्यानिकी विभाग के सहयोग से पीएमएफएमई योजना के तहत अजवाईन एवं अन्य मसाला प्रसंस्करण ईकाई स्थापित करने के लिए 12.24 की राशि से उद्योग स्थापित किया हैं। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत संस्कार पाटीदार को अजवाईन व अन्य मसाला उद्योग स्थापित करने के लिए बैंक आफ इंडिया से 9.80 लाख रूपये का ऋण स्वीकृत हुआ है। इस पर उन्हें शासन की ओर से 4.28 लाख रूपये का अनुदान भी मिला हैं। अपना स्वयं का मसाला उद्योग स्थापित कर श्री संस्कार पाटीदार ब्रांड नेम अग्निपुष्प नाम से अपना स्वयं का प्रसंस्करित मसाला तैयार कर, अपने उत्पाद को स्थानीय बाजार एवं उदयपुर, जयपुर(राजस्थान) में विक्रय कर प्रति वर्ष 8 से 10 लाख रूपये की आय प्राप्त कर रहे है। संस्कार पाटीदार ने पीएमएफएमई योजना का लाभ लेकर न केवल अपने स्वयं का उद्योग स्थापित कर अपना रोजगार सृजित किया है, बल्कि अन्य लोगो भी रोजगार उपलब्ध करवा रहे है। संस्कार पाटीदार पीएमएफएमई योजना से मिले लाभ से आज सफल उद्यमी बन गये है। उन्होने आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह चुन ली हैं। वे आज अपने परिवार और क्षेत्र की समृद्धि में अपना योगदान भी दे रहे हैं। उल्लैखनीय है, कि कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले में पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के तहत अब तक कुल 205 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में 120 हितग्राहियों को लाभांवित कर, नवीन उद्योग इकाईयां स्थापित करवाई गई है। इस योजना के क्रियान्वयन में नीमच जिला प्रदेश एवं संभाग के अग्रणी जिलो में शामिल है।