नीमच । कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई करते हुए 92 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण समय-सीमा करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बी.एस.कलेश सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में जावद के असलम मोहम्मद, नीमच सिटी की पायल, नयागांव के राजू धाकड़, पिपलिया की विद्याबाई, स्कीम नं.34 नीमच की संतोष देवी, सेमली चंद्रावत के राधेश्याम, जावद के आसिफ, देवरान के कारूलाल, कंजार्डा के प्रेमचंद्र, दामोदरपुरा की शांतिबाई, तालखेडा के धन्नालाल, गिरदौडा के भारतसिह, लसूडी तंवर के ओमप्रकाश, चल्दू के गौरव सिह, विकास नगर नीमच के मनोज कुमार, आंत्रीमाता के राजमल ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह सरवानिया बोर की रामप्यारी बाई, मोरवन के सुरेन्द्र कुमार, धनेरिया कलां के मोहनलाल, स्कीम नं.34 नीमच की रूकमणी, बल्दरखा के शंकरलाल, जन्नौद के मोहन, विकास नगर नीमच की कमलादेवी, अथवा बुजुर्ग के सुनील, रतनगढ़ के चांदमल, कुमारिया विरान की कलाबाई, ऊचेड की जमुना, रतनगढ के राधेश्याम ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
जिस पर कलेक्टर ने कार्यवाही करने के लिए संबंधित जिला अधिकारियों को दिए।