Latest News

जिला बाल संरक्षण इकाई मंदसौर द्वारा कार्यशाला आयोजित

Neemuch headlines February 13, 2026, 4:31 pm Technology

मंदसौर । जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री बी. एल. विश्नोई द्वारा बताया गया कि मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 (संशोधन 2021) के प्रावधानों के तहत् बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण के सकारात्मक उपाय के सिद्धांत के अनुसार परिवार और समुदाय में सभी संसाधनों को जुटाकर बच्चों की भलाई को बढ़ावा देने एवं कमजोर बच्चों की पहचान को सुगम बनाया जा कर एक समावेशी और सक्षम वातावरण तैयार किये जाने हेतु प्रदेश में वल्नरेबिलिटी मैपिंग किये जाने के निर्देश के पालन में प्रथम चरण में नगरपालिका सभा कक्ष में जिला बाल संरक्षण इकाई, मंदसौर द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सभी 9 परियोजना के सभी पर्यवेक्षक एवं ब्लॉक कॉर्डिनेटरो ने भाग लिया। कार्यशाला में उडयन केयर एवं ममता टीम द्वारा वर्नेबिलिटी मैपिंग टूल का प्रशिक्षण दिया एवं जिले में होने वाले वर्नेबिलिटी मैपिंग सर्वे संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, विशेष पुलिस इकाई, जिला योजना विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,सदस्य किशोर न्या य बोर्ड, सदस्य बाल कल्याकण समिति उपस्थित रहे। जिनके साथ आगामी कार्ययोजना की चर्चा की गई एवं वर्नेबिलिटी मैपिंग से तैयार सूची को विभिन्न विभागों की योजनाओं से जोड़ने हेतु कार्यवाही करने हेतु कार्य के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी बी.एल. विश्नोसई एवं सहायक संचालक मनीष कुमार आटोडिया प्रशिक्षकों द्वारा उडयन केयर एवं ममता टीम का स्वागत किया एवं वर्नेबल मैपिंग हेतु जिले की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला।

Related Post