सर्पदंश पीडित एक परिवार को चार आर्थिक सहायता स्‍वीकृत

Neemuch headlines February 13, 2026, 4:24 pm Technology

नीमच । अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व उपखण्‍ड नीमच  संजीव साहू द्वारा राजस्‍व पु‍स्‍तक परिपत्र भाग 6(4) के तहत बामनबर्डी निवासी चंदाबाई पिता घीसालाल सुतार की 4 अक्‍टूबर 2025 को सर्पदंश से मृत्‍यु होने पर मृतक की वारिस माता शिवकन्‍याबाई बेवा घीसालाल सुतार को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई हैं। तहसीलदार नीमच द्वारा आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर, स्‍वीकृत के लिए एसडीएम नीमच को प्रस्‍तुत किया गया था।

Related Post