नीमच । नव उद्योग में 7 से 8 महिलाओं को भी मिला रोजगार मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना युवाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बना रही हैं।
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के माध्यम से नीमच के युवा उद्यमी श्री पूरबसिह ने नीमच की कृषि उपज मण्डी चंगेरा के पास में लहसुन प्रसंस्करण ईकाई की स्थापना की हैं। पूरबसिह ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में वर्ष 24-25 में योजना का लाभ लेकर लहसुन प्रसंस्करण उद्योग प्रारंभ किया हैं। इस उद्योग में लहसुन की कली निकालकर लहसुन की कली की ग्रेडिंग एवं आकर्षण पेकिंग कर अहमदाबाद विक्रय कर रहे हैं। आज उनकी इस यूनिट में 7 से 8 स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिल रहा हैं। युवा उद्यमी पूरबसिह नीमच जिले सहित अहमदाबाद व अन्य शहरों में लहसुन कली की पैकिंग कर विक्रय कर अच्छा लाभ कमा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्योग उन्नयन योजना के तहत लहसुन प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने के लिए पूरबसिह को भारतीय स्टेट बैंक शाखा दशहरा मैदान नीमच से 30 लाख रूपये का ऋण मिला हैं। साथ ही शासन की ओर उद्यानिकी विभाग द्वारा उन्हें 10 लाख रूपये का अनुदान भी प्रदान किया गया हैं। युवा उद्यमी नीमच के श्री पूरबसिह लहसुन प्रसंस्करण उद्योग का सफलतापूर्वक संचालन कर, उनका वार्षिक टर्नओवर लगभग 80 लाख रूपये है और वे इस उद्योग से सालाना 18 से 20 लाख रूपये की शुद्ध आय प्राप्त कर रहे हैं। वे बैंक से प्राप्त ऋण को नियमित रूप से अदा भी कर रहे। साथ ही स्थानीय 7 से 8 महिलाओं में अपने लहसुन प्रसंस्करण उद्योग में रोजगार भी दे रहे हैं। अपने उद्योग के लिए उन्हेंनीमच कृषि उपज मण्डी से किसानों के माध्यम से लहसुन आसानी से उपलब्ध हो रही है, वे लहसुन की कली निकालकर अपने उद्योग में प्रोसिसिंग कर तैयार, लहसुन कली की ग्रेडिंग व आकर्षक पैकिंग कर अच्छे भाव में अहमदाबाद विक्रय कर अच्छा लाभ कमा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से मिली मदद से पूरबसिह सफल उद्यमी बन गये हैं। उल्लैखनीय है, कि कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले में पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के तहत अब तक कुल 205 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में 120 हितग्राहियों को लाभांवित कर, नवीन उद्योग इकाईयां स्थापित करवाई गई है।
इस योजना के क्रियान्वयन में नीमच जिला प्रदेश एवं संभाग के अग्रणी जिलो में शामिल है।