नीमच । शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा में स्वामी विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन योजना के तहत अल्पावधि रोजगार का 'फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी' का प्रथम प्रशिक्षण एवं कंप्यूटर टेली एवं अकाउंटिंग का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण में महाविद्यालय के 70 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एम.एल धाकड़ ने विद्यार्थियों को जीवन में प्रशिक्षण का महत्व बताया। जिला संयोजक स्नेह शारदा ने इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी प्रो.सुदेश कलम ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम सेडमेप मंदसौर के सहयोग से आयोजित किया गया।
विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का आभार पंकज चौहान और सुमित मेडा ने व्यक्त किया।