Latest News

संत रविदास स्‍वरोजगार योजना के तहत सेंट्रिंग का व्‍यवसाय कर आत्‍मनिर्भर हुआ नीरज

Neemuch headlines February 11, 2026, 6:48 pm Technology

नीमच । नीमच जिले में बाछड़ा समुदाय के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में संचालित पंख अभियान नीमच के तहत जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को विभिन्‍न स्‍वरोजगार योजनाओं का लाभ दिलाया जाकर, उन्‍हे आत्‍मनिर्भर बनाने की पहल की जा रही है।

पंख अभियान के तहत नीमच जिले के मनासा विकासखण्‍ड के गांव तलाउ निवासी युवक नीरज पिता कमल कर्मावत को म.प्र.शासन की संत रविदास स्‍वरोजगार योजना तहत 3 लाख 75 हजार रूपये का ऋण प्रदान किया गया है। यह ऋण राशि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कुकडेश्‍वर द्वारा प्रदान की गई है। इस योजना के तहत मिली ऋण राशि से नीरज, सेंट्रिंग का कार्य कर, प्रतिमाह 15 से 20 हजार रूपये की घर बैठे आमदनी प्राप्‍त कर रहा हैं। अब नीरज आत्‍मनिर्भर बन गया हैं। पंख अभियान के तहत संत रविदास स्‍वरोजगार योजना के तहत मिली मदद से नीरज मकान निर्माण में सेंट्रींग का कार्य कर, अपने परिवार की आजीविका चला रहा हैं।

इस मदद के लिए वह मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव व जिला प्रशासन को धन्‍यवाद दे रहा हैं।

Related Post