लोक निर्माण से लोक कल्‍याण तक जिले में पांच लोक सरोवर निर्मित

Neemuch headlines February 11, 2026, 6:41 pm Technology

नीमच । प्रदेश शासन की मंशानुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले में लोक निर्माण से लोक कल्‍याण तक सड़क निर्माण में उपयोग मिट्टी एवं मुरम का उपयोग कर लोक सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है। लोक सरोवरों के निर्माण से जल संचय होकर भूजल स्‍तर में वृद्धि हो सकेगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा नीमच जिले में हरवार, घसूण्‍डी, बिसलवास सोनगरा, चीताखेडाएंव महागढ़ में लोक सरोवरों का निर्माण किया गया है। प्रति लोक सरोवर लगभग 4 हजार घन मीटर जल संचय किया जा रहा है।

जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ने बुधवार को कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण अमित नार्गेश के साथ बुधवार को ग्राम घसूण्‍डी में लोक निर्माण सरोवर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और सरोवर निर्माण के लिए निकाली गई मिट्टी उसका उपयोग, लोक सरोवर में जल संचयन की मात्रा, जल भराव क्षमता आदि की जानकारी ली।

Related Post