जनसुनवाई में अधिकारियों ने तत्‍परता से सुनी 45 आवेदकों की समस्याएं

Neemuch headlines February 10, 2026, 5:49 pm Technology

मंदसौर। जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने 45 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। बरखेड़ा अम्‍बेखा निवासी शंकरलाल ने भूमि का नामांतरण करने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर तहसीलदार गरोठ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बाबुल्‍दा निवासी कृष्‍णाबाई ने मकान बनाने की अनुमति प्राप्‍त करने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर सीईओ जनपद भानपुरा को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। रलायता निवासी मुन्नालाल ने पीने के पानी के टेंक के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर सीईओ जनपद मंदसौर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में दिव्‍यांग पेंशन दिलवाने, अतिक्रमण हटवाने, संबल योजना का लाभ दिलवाने, सीसी रोड़ का निर्माण करवाने, आर्थिक सहायता दिलवाने, सिमांकन करवाने, बिजली बिल प्रकरण का निराकरण करने, किसान सम्‍मान निधि का लाभ दिलवाने, भावांतर योजना की राशि दिलवाने एवं राजस्‍व अभिलेख में सुधार करने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

Related Post