Latest News

मल्हारगढ़ रोजगार मेले में 84 युवाओं का हुआ प्राथमिक चयन

Neemuch headlines February 9, 2026, 7:58 pm Technology

मंदसौर । मध्य प्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद पंचायत मल्हारगढ़ में विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी मल्हारगढ़, जिला परियोजना अधिकारी श्री अनिल कुमार मरावी तथा डीएम श्रीमती फौजिया करीम द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने युवाओं को रोजगार के अवसरों, कौशल उन्नयन एवं स्वरोजगार योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने युवाओं को अपने कौशल के अनुरूप अवसरों का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। रोजगार मेले में कुल 163 युवाओं ने पंजीयन कराया। मेले में गैल इंस्टीट्यूट गुना, कॉसमॉस प्राइवेट लिमिटेड गुजरात, एस.आई.एस. आरटीए नीमच, आरसेटी (RSETI) मंदसौर तथा आर.एस. सिक्योरिटी चित्तौड़गढ़ सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की। इन कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के उपरांत 84 युवाओं का प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया।

Related Post