मंदसौर। “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन उद्बोधन को जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक एवं ध्यानपूर्वक सुना गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षाविदों, विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को परीक्षा को उत्सव के रूप में लेने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करने का संदेश दिया। उन्होंने तनाव मुक्त रहकर लक्ष्य निर्धारित करने और समय प्रबंधन पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से मुक्त रहने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए तथा निश्चिंत होकर तैयारी करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए इसे अपने लिए उपयोगी एवं मार्गदर्शक अनुभव बताया।