गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित

Neemuch headlines February 3, 2026, 7:23 pm Technology

नीमच। नीमच जिले में गत वर्षानुसार कुल 38 पंजीयन केंद्र स्‍थापित किए गए है। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन ई-उपार्जन परियोजना तहत 7 फरवरीसे प्रारम्भ होकर 7 मार्च 2026 तक किसान अपना पंजीयन नजदीकी पंजीयन केन्द्र पर निःशुल्क करवा सकते हैं।

इस वर्ष सभी किसानों को नवीन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पूर्व में कराये गये किसान पंजीयन मान्य नहीं होगें। नवीन पंजीयन कराते समय कृषक निर्धारित आवेदन पत्र के साथ बैंक खाता, आधार नम्बर एवं ऋणपुस्तिका की छायाप्रति संलग्न करेगा। यदि कृषक द्वारा भूमि शिकमी पर ली गई है, तो शिकमी अनुबंध-पत्र की प्रति भी प्रस्तुत करना होगा। यदि कोई किसान पंजीयन स्वयं भी करना चाहता है, तो वह स्वयं के मोबाईल अथवा कम्प्यूटर से पंजीयन हेतु निर्धारित लिंक पर जाकर, ग्राम पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधां केन्द्र पर, पूर्व वर्षों की भांति सहकारी समिति, SHG / FPO/FPC द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर पंजीयन कर सकते है।

पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था (शुल्क राशि रूपयें 50/-), एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क पर, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क पर,लोकसेवा केन्द्र पर, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर 50 रूपये शुल्‍क जमा कर पंजीयन करवाया जा सकता हैं। पंजीकृत किसान भाईयों से आग्रह किया गया है, कि रबी पंजीयन हेतु अपने नजदीकी पंजीयन केन्द्र पर अंतिम तिथि के पूर्व किसान पंजीयन कराना सुनिश्चित करें।

Related Post