बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना तहत पिंक ड्राइविंग लाइसेंस शिविर 9 फरवरी को

Neemuch headlines February 3, 2026, 4:13 pm Technology

नीमच । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग तथा परिवहन विभाग के संयुक्त तत्‍वाधान में 18 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं/युवतियों के लिए पिंक ड्राइविंग लाइसेंस शिविर 09 फरवरी 2026 सोमवार को आयोजित किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया, कि परिवहन विभाग के समन्वय से 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी बालिकाओं, युवतियों के लिए निःशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए पिंक ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किया जा रहा है। विशेष शिविर में ड्राइविंग लाइसेंस नि:शुल्‍क बनाएं जाएंगे। शिविर में किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा। ऐसी बालिकाएं, युवतियां जिनके ड्राइविंग लाइसेंस अभी तक नहीं बने है, वे 09 फरवरी के पूर्व महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 49 नीमच में संपर्क कर, या दूरभाष क्रमांक 9770551597 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकती है।

Related Post