Latest News

सिलाई, कृषि उद्यमी, औषधी खेतीएवं बकरी पालन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन

Neemuch headlines February 1, 2026, 7:37 pm Technology

नीमच । ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, नीमच द्वारा4 फरवरी 2026 से सिलाई प्रशिक्षण (महिलाओ के लिए), 5 फरवरी से कृषक उद्यमी, 7 फरवरी से औषधि एवं सुगंधित पौधो की खेतीएवं 10 फरवरी से बकरी पालन संबंधी नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है।

जिसके रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके है। प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।प्रशिक्षण का लाभ केवल नीमच जिले के ग्रामीण अंचल की युवक / युवतियां जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो को मिलेगा। इन प्रशिक्षण में आवास, भोजन व नाश्ते की व्यव्स्था नि:शुल्क रहेगी। प्रशिक्षण के दौरान इच्छुक प्रशिक्षणार्थीयों के लोन के फार्म भी प्रशिक्षण केंद्र पर ही भरे जाएंगे। उक्‍त जानकारी प्रबंधक आर.सेटी सिद्धार्थ शंकर शर्मा ने देते हुए बताया, कि इच्‍छुक प्रशिक्षणार्थी 4 पासपोर्ट साईज फोटो एवं 3 सेट में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, अंकसूची की छायाप्रति के साथ आवेदन भारतीय स्‍टेट बैंक ग्रामीण स्‍वरोजगार प्रशिक्षण संस्‍थान हवाई पट्टी के सामने, विश्राम भवन के पास, चीताखेडा मेन रोड नीमच में जमा करा सकते है।

संपर्क सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक, मो.न. 9111053516पर कर, जानकारी प्राप्‍त की जा सकती है।

Related Post