Latest News

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महरौली को दी 135 करोड़ रुपये की सौगात, पूर्व सरकार पर साधा निशाना

Neemuch headlines January 31, 2026, 6:12 pm Technology

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को ऐतिहासिक महरौली विधानसभा क्षेत्र के लिए 135 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए इसे आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना है, ताकि यहां विरासत और विकास का संगम हो सके।

कार्यक्रम की शुरुआत से पहले सीएम गुप्ता ने प्राचीन योगमाया मंदिर में पूजा-अर्चना की और गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर जी में भी मत्था टेका। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की पूर्व सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने दिल्ली को सिर्फ विज्ञापनों की चकाचौंध तक सीमित कर दिया था। सीएम ने कहा कि महरौली की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय जरूरतें और जनता की आकांक्षाओं को लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया। “उनकी सत्ता-लोलुप राजनीति के विपरीत हमारी नीति सेवा, सुशासन और समग्र विकास पर आधारित है। ये योजनाएं स्वच्छता, बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और जीवन को सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से हैं।”- रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, दिल्ली ‘विरासत और विकास का संगम बनेगा महरौली’ मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार महरौली को एक नई पहचान देगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि विकसित दिल्ली का निर्माण घर-घर और कॉलोनी-कॉलोनी के स्तर पर ही संभव है और महरौली इस दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, “हम क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रहे हैं, ताकि भूतकाल की भव्यता बरकरार रहे और भविष्य उज्ज्वल बने।” मंदिर-गुरुद्वारे में की प्रार्थना कार्यक्रम से पूर्व सीएम गुप्ता सिद्धपीठ माता योगमाया मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने दर्शन कर दिल्ली की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके बाद वे गुरुद्वारा भी गईं और सेवा, समर्पण व समानता की भावना को मजबूत करने की कामना की। उन्होंने सप्तम गुरु हर राय साहिब जी के प्रकाश पर्व पर सभी को बधाई भी दी। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के निवासियों को बेहतर जीवन स्तर मिलने की उम्मीद है।

Related Post