नीमच । नीमच जिले के 65 पीडितों को कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा एक साल में रेडक्रास नीमच से 16 लाख 71 हजार 810 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
रेडक्रास से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरदौडा की शीलाबाई यादव, नीमच की रूबीना रजाक, कराडिया महाराज की संगीतादेवी, मोरवन की बदामीबाई, पिपलिया नाथावत की भारत बाई, जावद के प्रहलाद मेघवाल, रामपुरा के राकेश मकवाना, आलोरी गरवाडा के समीरबरकत, कुण्डला के मदनलाल, बघाना की सुनीतादेवी को उपचार एवं नानपुरिया के पुष्कर गोमा भील को पुत्र के उपचार के लिए 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। रेडक्रास प्रभारी अधिकारी श्री पराग जैन ने बताया, कि कोटडी इस्तमुरार के विजय कुमार को बेटरी खरीदने के लिए 8310 रूपए, परिवार के पालन पोषण के लिए चौथखेडा के ईश्वरसिह को 5 हजार रूपये, डिकेन के मांगीलाल धाकड को 2 हजार रूपये, रामपुरा की विद्या मोर्य को पढ़ाई खर्च के लिए 10 हजार रूपये, नीमच की मुसरफ बानों को बच्चों की पढ़ाई के लिए 10 हजार रूपये, खडावदा की नखराबा, चौरसबाई एवं नंदुबाई, राधाबाई को सड़क दुर्घटना में परिजन की मृत्यु होने पर 10-10 हजार रूपये, कंजार्डा के सुरेश लोहार को उपचार के लिए 15 हजार रूपये, नीमच की खातुन बाई को भरण पोषण के लिए दो हजार रूपये, लबीना मर्सी जडसन को भरण पोषण के लिए 10 हजार रूपये, मनासा के संतोष ग्वाला को बच्चों की पढाई के लिए 10 हजार रूपये, नीमच की तबसुम बी को 20 हजार रूपये, हाडी पिपलिया की याशिका को पढ़ाई के लिए 10 हजार रूपये, जावद के प्रहलाद को उपचार के लिए 15 हजार रूपये, कुकडेश्वर के नन्दकिशोर को भरण पोषण के लिए 10 हजार रूपये, कराडिया के राजाराम रावत को मंच से गिरने पर उपचार के लिए 10 हजार रूपये, बघाना के प्रिंस अहीर को दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 10 हजार रूपये, आलोरी की अमरीबाई को उपचार के लिए 15 हजार रूपयेकी आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसी तरह सिंधी कालोनी नीमच की मीना सुभाष को उपचार के लिए 12 हजार रूपये, बघाना के रामलाल रेगर को 15 हजार रूपये, आंकली की प्रतिमा मोगिया को दुर्घटना में उपचार के लिए 20 हजार रूपये, मनासा के राहुल कायस्थ को पत्नि के उपचार के लिए 12 हजार रूपये, काकरिया तलाई के दिव्यांग दिनेश धाकड को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रूपये, किशनपुरा की सोहनबाई को 10 हजार रूपये, बघाना की कैलाशी बाई को 10 हजार रूपये, सिंगोली के समीर को पुत्र के उपचार के लिए 30 हजार रूपये, बघाना के मनीष अहीर को स्कूल फीस के लिए 5 हजार रूपयेकी आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
कुचडौद के चंद्रशेखर को पुत्री के विवाह के लिए 15 हजार रूपये, अम्बेडकर कालोनी की आशाबाई को उपचार के लिए 5 हजार रूपये, नीमच के फारूख मोहम्मद का पुत्री के विवाह के लिए 10 हजार रूपयेकी आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कलेक्टर द्वारा रेडक्रास से पिपलियारावजी की पदमा माली को जीवन यापन के लिए 10 हजार रूपये, आमली भाट के दीपक भट को पढाई खर्च के लिए 5 हजार रूपये, रामपुरा के रमेश रायकवार को उपचार के लिए 5 हजार रूपये, बघाना के अब्दुल रहीम को पुत्री के लिए 15 हजार रूपये, जावद के प्रकाश धरवाल को वर्ल्ड चेम्पीयनशिप में शामिल होने के लिए 25 हजार रूपये, ग्वालटोली के कालूलाल को माता के उपचार के लिए 15 हजार रूपये, नीमच की सोहन बाई प्रजापति को 10 हजार रूपये, रूपारेल की ललीता राठौर को सडक दुर्घटना में बच्चों के घायल होने पर उपचार के लिए 1.50 लाख रूपये, पति की मृत्यु हो जाने पर 50 हजार रूपयेएवं जोडमी की श्रीमती लक्ष्मी बाई को पति की मृत्यु होने पर 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन ने बताया, कि भरभडिया की खुशी मेघवाल को बिजली बिल के लिए 7500 रूपये, कार दुर्घटना में घायल माता के उपचार के लिए श्री रोहित सैन को 25 हजार रूपये, राजपाल सिह को पुत्री के उपचार के लिए 15 हजार रूपये, रामपुरा की कंकुबाई को पति की आकस्मिक मृत्यु होने पर 25 हजार रूपये, नंदबाई को पति की मृत्यु होने पर 20 हजार रूपये, नीमच के शांतिलाल को पुत्र के उपचार के लिए 8 हजार रूपये, मनासा में जीबीएस बीमारी से मृत होने पर पूरनमल के परिजनों को 2 लाख रूपयेएवं मनासा में जीबीएस बीमारी से मृत होने पर अर्जुन देतवाल के परिजनों को 2 लाख रूपये, नीमच के अभिशेख हाडा, मनासा के धर्मेद हाडा एवं मनीष काबरा को जीबीएस के उपचार के लिए प्रत्येक को 1.20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।