कलेक्‍टर ने दिए हरवार की बालिका छात्रावास में उपस्थित नहीं होने वाली वार्डन को निलंबित करने के निर्देश दिए

Neemuch headlines January 27, 2026, 6:32 pm Technology

नीमच । कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई- 60 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए आवेदकों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जनसुनवाई में कस्‍तुरबा बालिका छात्रावास हरवार की पूर्व में शिकायत के आधार पर निलंबित की गई, संविदा वार्डन को पद से पृथक करने के निर्देश कलेक्‍टर ने जिला परियोजना समन्‍वयक को दिए है। हरवार छात्रावास की छात्राओं ने मंगलवार को जनसुनवाई में छात्रावास में अधीक्षक नहीं होने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया। इस पर कलेक्‍टर ने हरवार छात्रावास में नव पदस्‍थ की गई वार्डन द्वारा कार्य भार गृहण नहीं करने पर नव पदस्‍थ वार्डन को निलंबित करने के निर्देश भी जिला शिक्षा अधिकारी को दिए है। जनसुनवाई में खजुरी मनासा की शंकुतला बाई ने पति की कृषि कार्य करते हुए 16 जून 2025 को करंट लगने में मृत्‍यु हो जाने पर मुख्‍यमंत्री कृ‍षक जीवन कल्‍याण योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलाने के आवेदन पर कलेक्‍टर ने पीडित महिला को तत्‍काल मुख्‍यमंत्री कृषक जीवन कल्‍याण योजना के तहत आर्थिक सहायता स्‍वीकृत करने के निर्देश उप संचालक कृषि नीमच को दिए तथा एडीएम उक्‍त प्रकरण का फालोअप करने के भी निर्देश दिए है। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर श्री बी.एस.कलेश, जिला पंचायत सीईओ श्री पराग जैन, एसडीएम नीमच श्री संजीव साहू सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में रामपुरा की बालीबाई, मंदसौर की पुष्‍पा चौहान, दामोदरपुरा के मोतीलाल, बघाना के रफीक खान,बरखेडा के जगदीशचंद्र, बरलाई की ललिताबाई, महागढ के उम्‍मेदसिह, कालूसिह, नीमच की अनिता कुंवर, साकरियाखेडी के जुगल किशोर, सेमार्डा के भगवानलाल, सेमलीचक के गोविंद पाटीदारने अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।

इसी तरह नीमच के राकेश शर्मा, पालराखेडा के अमृत नागदा, रूपपुरा के मांगुसिह, मेडकी के नन्‍दकिशोर, खोर के मदनलाल, आत्रीमाता की इंद्राबाई, धनेरिया रोड बघाना के विक्रम राठौर, कुमारिया विरान की कलाबाई, घसुण्‍डी जागीर के भरत मीणा, चौथखेडा के कैलाश, सरवानिया महाराज के महेश सैनी, पालसोडा के राधाकिशन, सेदरिया के दीपक, बर्डिया जागीर की सुनीताबाई, कचौली के इमरानने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए। जिस पर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

Related Post