नीमच । , लोकतंत्र का उत्सव भारत पर्व का आयोजन 26 जनवरी 2026 को नीमच के टाऊनहॉल में शाम 6 बजे से किया जा रहा है। भारत पर्व में संस्कृति विभाग, स्वराज संस्थान संचालनालय भोपाल के कलाकारो द्वारा प्रस्तुति दी जावेगी। साथ ही, स्थानीय कलाकार एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भी देश भक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगें। लोकगीत एवं स्थानीय लोक कलाओं का प्रदर्शन भी भारत पर्व में किया जाएगा।
लोकतंत्र के उत्सव भारत पर्व में संस्कृति विभाग, स्वराज संस्थान संचालनालय भोपाल के कलाकारों के दलों द्वारा देश भक्ति पूर्ण गीतों एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जावेगी। भारत पर्व में संस्कृति विभाग के कलाकार देवास के श्री देवकरण मालवीय एवं सात सदस्यीय कलाकारों के दल द्वारा कबीर भजन गायन एवं सिरोंज के ढिमरयाई लोकनृत्य कलाकार सूरज केवट एवं 10 सदस्यीय दल द्वारा ढिमरयाई लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जावेगी। नीमच शहर एवं जिले के नागरिकों से भारत पर्व में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने का आगृह किया गया है।
साथ ही जिले के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को भी टाऊनहॉल नीमच में आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम में उपस्थित होने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ श्री पराग जैन द्वारा दिए गए हैं।