डिकेन। आम नागरिकों को शुद्ध और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी क्रम में कलेक्टर नीमच के निर्देशों का पालन करते हुए, नगर परिषद डिकेन द्वारा जल प्रदाय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु फिल्टर प्लांट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छ जल, स्वस्थ नागरिक जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए यह कदम उठाया गया है। परिषद की टीम ने फिल्टर प्लांट की टंकियों, पानी छानने वाली लेयर्स (Filter Beds) और मुख्य पाइपलाइनों की गहन सफाई की। सफाई के दौरान पानी के शुद्धिकरण के मानकों का विशेष ध्यान रखा गया ताकि नगरवासियों को कीटाणुमुक्त और साफ पानी मिल सके।
प्रशासन की अपील नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) ने बताया कि कलेक्टर एवं अध्यक्ष नगर परिषद डीकेन के स्पष्ट निर्देश हैं कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि पेयजल का सदुपयोग करें और उसे व्यर्थ न बहाएं। नलों पर टोंटी अवश्य लगाएं। अपने आस-पास जल स्रोतों को स्वच्छ रखने में सहयोग दें। इस अभियान के दौरान नगर परिषद का तकनीकी अमला और सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। परिषद का कहना है कि इस तरह की सफाई प्रक्रिया समय-समय पर जारी रहेगी ताकि गुणवत्तापूर्ण जल आपूर्ति बाधित न हो।