Latest News

विद्युत पेंशनर्स ने प्रांत व्यापी आंदोलन के तहत जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, रेली के रूप में हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे कलेक्टर कार्यालय परिसर

Neemuch headlines December 24, 2025, 4:14 pm Technology

नीमच। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन नीमच के जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर बैरागी एवं उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विद्युत मंडल के पेंशनर्स का संयुक्त संघर्ष मोर्चा के द्वारा दो सूत्रीय मांग पत्र को लेकर प्रस्तावित आंदोलन के तहत दिनांक 23 दिसंबर 2025 को मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल पेंशनर्स एसोसिएशन नीमच के नेतृत्व में पेंशनर्स की दो विभिन्न मांग जिसमें शासन पेंशन की गारंटी देते हुए ट्रेजरी पेमेंट करें एवं विद्युत पेंशनर्स को पूर्व अनुसार केंद्र के अनुरूप महंगाई राहत मय एरियर के प्रदान करने की मांग को लेकर रैली निकालकर, नारेबाज़ी कर जोरदार प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

इस अवसर पर प्रांतीय उप सचिव भूपाल सिंह राठौड़ उद्बोधन देते हुए बताया कि दो सूत्रीय मांगो को पूरा करने के लिए मप्र के प्रमुख विद्युत पेंशनर्स संगठनों द्वारा संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया हैं जिसमें मप्रविम पेंशनर्स एसोसिएशन जबलपुर इस मोर्चे के प्रमुख संगठन है आज के ही दिन संपूर्ण मध्य प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधीश को संयुक्त मोर्चा पेंशनर्स एसोसिएशन की विभिन्न शाखाओं के द्वारा उक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम दिया गया है, भूपाल सिंह राठौड़ ने आगे कहा कि यदि अभी भी मप्र शासन एवं कंपनी प्रशासन ने विद्युत पेंशनर्स की मांगों को गौर नहीं किया तो इस आंदोलन को और भी तीव्र किया जाएगा जिसके तहत धरना प्रदर्शन एवं भविष्य में भोपाल में भी एक बड़ा प्रदर्शन किया जा सकता है। रैली को फोरजीरो नम्बर चौराहा पर जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, जिला सचिव सूरजमल आर्य, विनय कुमार वर्मा ने भी संबोधित किया। रैली का नेतृत्व श्यामसुंदर अग्रवाल एवम सूरजमल आर्य तथा किशोर बागड़ी द्वारा किया गया। जिलाधीश कार्यालय पर प्रदर्शन के समय राज्य प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन नीमच के जिला अध्यक्ष शंभूलाल बगाडा एवम संयुक्त पेंशनर्स संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालचंद वर्मा अपने समर्थकों के साथ आंदोलन को संबल एवं समर्थन देने के लिए एकत्रित हुए।

प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने वालों में उपरोक्त के अतिरिक्त एस बी ताम्रकार संरक्षक, भेरूलाल शर्मा उपाध्यक्ष, घीसालाल जोशी, देवीलाल हाडा, विष्णुसिह पंवार, गणेश प्रसाद गोयल, डीएस व्यास, डीके बाल्दी, रामप्रसाद रत्नावत, एकेचौहान, चम्पालाल गेहलोद, मदनलाल बोरीवाल, रफीक मोहम्मद मंसूरी, चाँद अली, मुकेश शर्मा, मनोहरलाल शर्मा, रमेश लोहार, महादेव तरता, मंगलदास बैरागी, बंशीलाल राठौड़, कन्हैयालाल गेहलोद, परमानंद उज्जैनिया, राधेश्याम सोनी, प्यारचंद जाटव, फेमिली पेंशनर्स अध्यक्ष श्यामा देवी विश्वकर्मा, सचिव भंवर बाई गुर्जर, सुशीला बैरागी, पुष्पा यादव, निर्मला बैरागी, सीताबाई सहित सैकड़ो विद्युत मंडल पेंशनर्स संघ के सदस्यगण उपस्थित थे।

Related Post