नीमच । कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा जिले के किसानों की सुविधा के लिए रबी 2025-26 में पर्याप्त मात्रा में विभिन्न प्रकार के उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई हैं। जिले में रबी 2024-25 में 17 दिसम्बर 2025 की स्थिति में कुल 12 हजार 339.16 मिट्रीक टन उर्वरक उपलब्ध हैं। इसमें यूरिया 5599.217 मिट्रीक टन, डी.ए.पी. 1103.9 मिट्रीक टन, एम.ओ.पी.645.75 मिट्रीक टन, एन.पी.के.एस.1696.855 मिट्रीक टन एवं एस.एस.पी.3293.44 मिट्रीक टन उर्वरक वर्तमान में उपलब्ध हैं। उप संचालक कृषि नीमच से प्राप्त जानकारी के लिए रबी फसलों के लिए जिले में वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं। नीमच में आगामी दिनों में यूरिया की एक रैंक लगने वाली हैं। साथ ही कोटा से भी सड़क मार्ग द्वारा उर्वरक की आपूर्ति जिले में हो रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही हैं। जिले में यूरिया खाद की भी कोई कमी नहीं हैं।