Latest News

नगर सिंगोली में चाइनीज मांजे से बालक की गर्दन कटते कटते बची, जिला कलेक्टर द्वारा रोक आदेश के बाद भी धड़ल्ले से बिक रहा है चाइनीज मांजा।

प्रदीप जैन December 17, 2025, 8:04 pm Technology

सिंगोली । नगर में इन दिनों चाइनीज मांजे की बिक्री प्रशासन की रोक के बाद भी धड़ल्ले से होने की जानकारी मिल रही हैं। इतना ही नहीं आज शाम एक नन्हे बालक मंगल पिता काना जंगम की गर्दन चाइनीज मांजे से कटते कटते बची घटना की जानकारी के अनुसार 7 वर्षिय बालक मंगल अपने घर की छत पर खड़ा हुआ था इतने में कोई चाइनीज मांजे से उड़ रही पतंग आई और बालक की गर्दन को लपेटे में ले लिया जिसके कारण बालक की गर्दन पर जबरदस्त चीरा लग गया ये तो गनीमत रही की पास खड़े परिजन ने चाइनीज मांजे को तुरंत बालक की गर्दन से निकाल दिया वर्ना बालक की गर्दन पर जबरदस्त कट लगने की संभावना थी।

देश प्रदेश ओर जिले में चाइनीज मांजे की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध होने के बाद भी चाइनीज मांजे की बिक्री धड़ल्ले से होना आखिर क्या संदेश देता है। जिला ओर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी इस विषय पर गंभीरता से ध्यान दें ओर भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से जनता को बचाये।

Related Post