Latest News

नीमच जिले में पर्याप्‍त मात्रा में उपलब्‍ध है उर्वरक - खाद की नहीं है कोई कमी

Neemuch headlines December 3, 2025, 6:46 pm Technology

नीमच । कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा द्वारा जिले के किसानों की सुविधा के लिए रबी 2025-26 में पर्याप्‍त मात्रा में विभिन्‍न प्रकार के उर्वरकों की उपलब्‍धता सुनिश्चित की गई है। जिले में रबी 2024-25 में 3 दिसम्‍बर की स्थिति में कुल 52737 मीट्रीक टन विभिन्‍न प्रकार की उर्वरक का वितरण किसानों को किया गया था। जबकि रबी 2025-26 में 3 दिसम्‍बर 2025 की स्थिति में कुल 41 हजार 323 मिट्रीक टन उर्वरक किसानों को विक्रय किया जा चुका है। रबी 25-26 में कुल 59 हजार 500 मीट्रीक टन की उर्वरक की मांग प्रस्‍तावित है। इसके विरूद्ध 3 दिसम्‍बर 2025 तक की स्थिति में जिले में कुल 54 हजार 843 मिट्रीक टन उर्वरक उपलब्‍धता सुनिश्चित की गई है।

इसमें से 41323 मिट्रीक टन जिले के किसानों को रबी 2025-26 में विक्रय किया जा चुका है। इसमें यूरिया 23224 मिट्रीक टन, डी.ए.पी.4725 मिट्रीक टन, एम.ओ.पी.966 मिट्रीक टन, एन.पी.के.एस.4088 मिट्रीक टनएवं एस.एस.पी.8320 मिट्रीक टन उर्वरक का विक्रय किया जा चुका है। जिले में 3 दिसम्‍बर 2025 की स्थिति में कुल 13 हजार 520 मिट्रीक टन उर्वरक उपलब्‍ध है। इससे यूरिया 5547 मिट्रीक टन, डी.ए.पी. 1499 मिट्रीक टन, एम.ओ.पी.816 मिट्रीक टन, एन.पी.के.एस.1943 मिट्रीक टन एवं एस.एस.पी.3714 मिट्रीक टन उर्वरक वर्तमान में उपलब्‍ध है। उप संचालक कृषि नीमच से प्राप्‍त जानकारी के लिए रबी फसलों के लिए जिले में वर्तमान में पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक उपलब्‍ध है। साथ ही आगामी दिनों में नीमच में यूरिया और डी.ए.पी.की एक-एक रैंक जल्‍दी ही लगने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों के लिए पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक की उपलब्‍धता सुनिश्चित की जा रही है। जिले में खाद की कोई कमी नहीं है।

उप संचालक कृषि पी.सी.पटेल ने बुधवार को जावद में मार्केटिंग खाद गोदाम एवं विपणन संघ के खाद गोदामों का निरीक्षण कर उर्वरक की उपलब्‍धता का जायजा लिया और किसानों की उर्वरक की वितरण व्‍यवस्‍था की जानकारी ली।

Related Post