नीमच । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 का कार्य जारी है। इस दौरान 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक बीएलओ घर-घर जाकर, मतदाताओं को गणना पत्रक का वितरण, फॉर्म का डिजिटलाइजेशन सहित अन्य कार्य कर रहे हैं। बी.एल.ओ.के सहयोग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं जनपद, नगरीय निकायों के स्थानीय स्तर के कर्मचारियों को भी लगाया गया है। नीमच शहर में बी.एल.ओ.द्वारा गणना फॉर्म के कलेक्शन और डिजिटलाइजेशन के कार्य का फील्ड पर जाकर तहसीलदार संजय मालवीय एवं डॉ.अजेन्द्रनाथ प्रजापति ने नीमच शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर प्रगति बढ़ाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए है। तहसीलदार नीमच नगर डॉ.अजेन्द्र नाथ प्रजापति एवं तहसीलदार संजय मालवीय ने बुधवार को नीमच शहर के मतदान केंद्र ग्वालटोली, बरूखेडा रोड़ गाडोलिया बस्ती, प्राथमिक विद्यालय नीमच केंट, ग्वालटोली, उत्कृष्ट उ.मा.वि.का भ्रमण कर, एस.आई.आर कार्य का निरीक्षण कर, बी.एल.ओ.द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रगति का जायजा लिया और सभी बी.एल.ओ.को बी.एल.ओ.एप पर एम्युरेशन फार्म के डिजिटलाईजेशन कार्य की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।