Latest News

श्रमिक विरोधी नितीयो को लेकर इंटक व सीटू ने जलाई श्रम कानून कि होली

Neemuch headlines November 26, 2025, 6:24 am Technology

नीमच। केन्द्र सरकार कि श्रमिक विरोधी नीतियो को लेकर श्रमिक संगठन इंटक व सीटू के नेताओ तथा कार्यकर्त्ताओ ने 25 नवंबर को सायंकाल 6 बजे भारत मेता चौराहे पर श्रम विरोधी काले कानून कि होली जलाई गई जिसमे प्रदेश सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ठाकुर, नीमच राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस इंटक के जिलाध्यक्ष भगत वर्मा , बैंक एम्पलाईज युनियन के जिलाध्यक्ष किशोर जेवरीया, कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बालचंद वर्मा, सीटू के महासचिव सुनील शर्मा, जिला इंटक के महासचिव भूपाल सिंह राठौर, श्याम सुंदर बैरागी, घीसालाल जोशी, श्यामादेवी विश्वकर्मा, पुष्पा यादव, सहित बङी संख्या मे आशा ऊषा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसी प्रकार लेबर कोड को लेकर मनासा के कारगिल चौराहे पर विजय बैरागी तथा जावद मे खोर दरवाजे पर जसवीर तेजी तथा गुणवंत राठौर के नेतृत्व मे लेकर कोङ कि प्रतिया जलाई गई। 26 नवंबर को सयुक्त श्रमिक संगठनो के व्दारा दोपहर एक बजे राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।

Related Post