तंबोली समाज का जिला स्तरीय आयोजन अतिशीघ्र, जिला कार्यकरणी की घोषणा

मुकेश पार्टनर November 24, 2025, 8:36 am Technology

मनासा। तम्बोली समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियो एवं युवा साथियों की सहमति से तम्बोली समाज नवयुवक मण्डल जिला नीमच के जिला अध्यक्ष महेश "मोनु" मोदी द्वारा नीमच जिला कार्यकारणी का विस्तार करते हुये नियुक्तियां की गई। 23 नवम्बर 2024, रविवार को सुबह 11 बजे गायत्री मंदिर परिसर मनासा में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई।

जिसमें नवयुवक मंडल जिला नीमच द्वारा सदस्यता अभियान, समाज का कैलेंडर निःशुल्क प्रदान करनें व आगामी जिला स्तरीय भव्य आयोजन को लेकर समीक्षा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तंबोली समाज कुकड़ेश्वर के अध्यक्ष राजेश कलवाड़िया, पड़दा के अध्यक्ष तुलसीराम टोडावाल व नीमच के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार टोडावाल, गोपाल बुंदिवाल (उपाध्यक्ष कुकड़ेश्वर), सोनू भानपिया (सह सचिव) कुकड़ेश्वर, कन्हैया मोदी प्रचार मंत्री (उज्जैन ट्रस्ट - तंबोली समाज उज्जैन) व नवयुवक मंडल नीमच जिलाध्यक्ष महेश मोनू मोदी मंचासीन थे।

अतिथियो का दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया वंही नवनियुक्त पदाधिकारियो का भी दुप्पट्टा पहनाकर स्वागत करते हुए समाज सेवा हेतु समर्पित होकर काम करने हेतु बधाई दी गई व सभी मंचासीन अतिथियो ने समाज उत्थान हेतु आगे आने पर विचार व्यक्त किये। उक्त कार्यक्रम में नवयुवक मंडल नीमच जिला अध्यक्ष महेश 'मोनू' मोदी ने तंबोली समाज के युवाओं को विभिन्न सामाजिक मंचो पर अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए विभिन्न अवसर प्रदान करने को लेकर आगामी कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की। तंबोली समाज के कुकड़ेश्वर नगर अध्यक्ष राजेश कलवाड़िया व पड़दा अध्यक्ष तुलसीराम टोडावाल व नीमच नगर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार टोडावाल व नवयुवक मंडल नीमच जिला अध्यक्ष महेश 'मोनु' मोदी के हस्ताक्षर युक्त नियुक्ति पत्र व मंच के माध्यम से घोषणा की गई। जिसमें जिला उपाध्यक्ष पद पर राहुल मोदी महागड, चोतमल मोदी पड़दा, बालकृष्ण मोदी नीमच, तुसकी मोदी मनासा, अर्पित रोदवाल कुकड़ेश्वर, जीतू मोदी रामपूरा, मुकेश पिपलीवाल सरवानिया महाराज, मोहित मोदी कुकड़ेश्वर नियुक्त हुए।

वंही सचिव पद पर जय मोदी पड़दा, कोषाध्यक्ष पद पर अंकित धामनिया कुकड़ेश्वर नियुक्त हुए। सह सचिव पद पर अंकित बुन्दिवाल कुकड़ेश्वर व कैलाश मोदी नीमच नियुक्त हुए। वंही सह कोषाध्यक्ष पद पर राहुल मोदी आंत्रिमाता, दर्शन टोडावाल पड़दा नियुक्त हुए। साथ ही कार्यालय प्रभारी शुभम् धामनिया कुकड़ेश्वर व जिला प्रवक्ता पद पर राहुल पिपलीवाल कुकड़ेश्वर व संगठन मंत्री पद पर कपिल भानपिया पड़दा व सह कार्यालय प्रभारी पद पर उमेश रुद्रवाल नीमच नियुक्त हुए। वंही मीडिया प्रभारी पद पर गोपाल वश्वारिया कुकड़ेश्वर व सह मीडिया प्रभारी पद पर मनोहर टोडवाल जीरन, निलेश मोदी पालसोड़ा, कमलेश टोडावाल नलखेड़ा को नियुक्ति प्रदान की गई। साथ ही अलग अलग गांवों के लिए प्रभारी व सह प्रभारी पद पर शुभम भानपिया व एश्वर्य रुद्रवाल को नीमच नगर प्रभारी, रोहित भानपिया व अंकित मोदी को जीरन/चिताखेड़ा प्रभारी, पवन बम्बोरिया व राहुल बुन्दिवाल व कुनाल धामनिया को कुकड़ेश्वर नगर का प्रभारी नियुक्त किया गया। वंही अंकुश मोदी व प्रियेश मोदी को पड़दा का प्रभारी व सुनील मोदी व चर्चित मोदी को मनासा नगर का प्रभारी नियुक्त किया गया। वंही नवीन पिपलीवाल व अंकित पिपलीवाल को रामपुरा नगर प्रभारी व अभिषेक टोडावाल व पवन मोदी को आत्री माताजी का प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही प्रमोद पिपलीवाल व ऋषभ मोदी को महागड/नलखेड़ा का प्रभारी नियुक्त किया। साथ ही राहुल टोडावाल व रोहित मोदी को सरवानिया महाराज/दडोली/रतनगढ़/झातला का प्रभारी नियुक्त किया गया। वंही कुनाल भाना व महेश मोदी को पालसोड़ा का प्रभारी नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राहुल मोदी ने व आभार मीडिया प्रभारी गोपाल वशनारिया ने व्यक्त किया।

Related Post