Latest News

ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत रामपुरा पुलिस द्वारा एक गुमशुदा पुरुष को अपने परिवार से मिलाया

Neemuch headlines November 23, 2025, 4:32 pm Technology

रामपुरा ।पुलिस मुख्यालय भोपाल के दिशा- निर्देशानुसार गुमशुदा व्यक्तियों के दस्तयाबी हेतु विशेष मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिले में गुमशुदा व्यक्तियों को दस्तयाब करने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया व एसडीओपी महोदया श्रीमती शाबेरा अंसारी के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी रामपुरा विजय सागरिया व थाना रामपुरा टीम द्वारा एक गुमशुदा रोडीलाल पिता रामचंद्र जाति मीणा उम्र 45 साल निवासी अमरपुरा को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया। की गई कार्यवाही - अभियान के तहत थाने से विशेष टीमो का गठन किया गया। टीमों ने दीगर जिलों व दीगर राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर जाकर सतत सर्च अभियान चलाया।

तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एव मुखबीर सूचना का भी प्रभावी उपयोग कर परिवारों के चहरो पर मुरकान लौटाई ।

सराहनीय भुमिका:-

निरी. विजय सागरिया, व टीम पुलिस थाना रामपुरा का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Post