मखाना नाश्ते में कैसे खाएं: 7 आसान और पौष्टिक तरीके।

Neemuch headlines November 23, 2025, 4:23 pm Technology

कभी हाथ-पैरों में दर्द तो कभी कमर या घुटनों में दर्द होना। जरा सा काम करने पर बहुत ज्यादा थकावट होना। बैठे-बैठे ही पीठ दर्द करने लग जाना। काम करने में आलस आना और थोड़ा चलने पर बहुत थका महसूस होना। अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं तो आपको अपनी डाइट में मखाना जरूर शामिल करना चाहिए। यह ऐसा सुपरफूड है जिसको सुबह डाइट में शामिल करने पर बच्‍चों से लेकर बुजुर्गों में ताकत आस सकती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी बीमारियों को पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल्स से लड़ने से लेकर पाचन क्रिया को मजबूत करता है। वेट लॉस में मदद करता है। इसमें कैलोरी कम होती है तो आप इसे रोजाना ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं।

भुने हुए मखाने:-

सुबह मखाने को ब्रेकफास्ट में शामिल करने का सबसे आसान तरीका है घी में भुने हुए मखाने। इन्हें रोस्ट करके स्टोर कर सकते है। साथ ही मनपसंद शीड्स भी मिला सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए चाट मसाला एड करना न भूलें।

मखाना पोहा:-

बच्चों से लेकर बुजुर्गों को पोहा पसंद होता है। ऐसे में पोहे की बजाए मखाना को पोहा की तरह बना सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज, हरी मिर्च और मूंगफली एड करें।

मखाना चिवड़ा:-

अगर आप चाय के साथ नमकीन खाने के शौकीन हैं तो आप मखाना चिवड़ा जरूर बनाकर रखें। इन्हें आप सुबह खा सकते हैं। इसमें भुने हुए मखाने, मूंगफली, काजू, किशमिश और नारियल स्लाइस मिलाएं। इससे स्वाद के साथ-साथ पोषण भी मिलेगा।

दूध के साथ मखाने:-

सुबह आप नाश्ते में दूध में भीगे हुए मखाने भी खा सकते हैं। इन्हें खाने से शरीर में ताकत आती है। इसमें आप चिया सीड्स और पंपकिन सीड्स भी मिला सकते हैं।

मखाना स्मूदी बाउल:-

ब्रेकफास्ट में कुछ अलग खाने का मन है तो आप मखानों को हल्का सेंककर अपनी पसंदीदा स्मूदी बना सकते हैं। इसमें आप केला, बेरी जैसे फल भी एड कर सकते हैं।

मखाना उपमा:-

सूजी का उपमा तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन नाश्ते में आप मखाना उपमा भी ट्राई कर सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें प्याज, टमाटर, मटर एड करें।

मखाना चीला:-

नाश्ते में खाने से लेकर बच्चों के टिफिन में रखने के लिए मखाना चीला परफेक्ट रहेगा। इसमें अपनी पसंदीदा सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, गाजर, प्याज आदि मिला सकते हैं।

Related Post