सिंगोली। श्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा शासकीय महाविद्यालय में विवेकानंद की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इसमें योग, सूर्य नमस्कार, मैराथन दौड़ तथा रक्तदान के महत्व पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के आचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह परिहार ने किया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान मंच संचालन डॉ. अंकेश सुराह जी के किया। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न योगाभ्यासों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनके जीवन तथा उनके व्यक्तित्व के विषय में बच्चों के बीच चर्चा की तथा उनके जीवन से सीखने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। इस अवसर पर ग्रंथपाल रामबाबू शर्मा ने रक्तदान के महत्व तथा इसके स्वास्थ्य के फायदे के बारे में बच्चों की चर्चा की। इस अवसर पर प्रो. दिनेश चंद्र सालवी, डॉ भरत लाल चौहान, प्रो. परमलाल अहिरवार, डॉ. जयसिंह यादव, डॉ जावेद हुसैन कुरैशी,विजय कुमार टॉक, गुणमाला पाराशर एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ जावेद हुसैन कुरैशी ने सभी आभार प्रकट किया।