Latest News

सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवानिया महाराज में आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रातः 9:00 बजे योग सूर्य नमस्कार सूक्ष्म व्यायाम का आयोजन संपन्न

अनिल लक्षकार January 12, 2026, 6:18 pm Technology

सरवानिया महाराज। सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवानिया महाराज में आज 12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रातः 9:00 बजे से योग सूर्य नमस्कार सूक्ष्म व्यायाम का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया जिसमें नगर सरवानिया महाराज से अतिथि अर्जुन माली मंडल अध्यक्ष रामलाल राठौर नगर उपाध्यक्ष सरवानिया महाराज, शिवम राजपुरोहित जिला मंत्री आर के मीणा संकुल प्राचार्य श्रीमती स्मिता नागदा सहित विद्यालय स्टाफ व सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

शिवम राजपूरोहित ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के आदर्श पर चलने की शिक्षा दी और योग करने पर विशेष जोर दिया संकुल प्राचार्य मीणा ने बच्चों को हमेशा स्वस्थ रहने और आत्म जागृति की प्रवृत्ति पर जोर देना बताया और प्राचार्य स्मिता नागदा ने स्वामी विवेकानंद के आदर्श पर चलना और अपने जीवन में उतरना बताया इस कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र कुमार गुर्जर वह योग देवीसिंह देवड़ा ने करवाया और आभार श्रीमती ललिता सांवरिया ने किया।

Related Post