Latest News

वीरभक्ति ग्रुप सम्मान समारोह में उत्साह दिखाया श्रद्धालुओं ने, गूगल धूप से की गई भगवान आदिनाथ की भक्ति

Neemuch headlines January 12, 2026, 5:27 pm Technology

नीमच ।श्री जैन श्वेताम्बर भीड़ भंजन पारसनाथ मंदिर ट्रस्ट एवं श्री संघ नीमच के तत्वाधान में चल रहे 100 वर्षीतप तपस्वीयों का वीरभक्ति ग्रुप नीमच के द्वारा कृतज्ञता सम्मान समारोह में शाम 7 बजे जैन भवन नीमच पर आयोजित किया। वीरभक्ति ग्रुप की वंदना आंचलिया, अनामिका पगारिया व पायल बाबेल ने बताया कि सभी 100 तपस्वियों की अनुमोदना कर बहुमान समारोह नवकार मंत्र की आराधना के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल नागौरी ने कहा कि महिला मंडल पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करके दिखाएं उसमें जब भी किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी ट्रस्ट द्वारा पूरी तरह सहयोग प्रदान किया जाएगा।

अन्य कोई महिला मंडल भी इस तरह का अभिनव धार्मिक आयोजन करेगा तो उनको भी सहयोग किया जाएगा और प्रोत्साहन स्वरूप समाज द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर ट्रस्ट सचिव मनीष कोठारी ने भी कार्यक्रम को सम्मान योग्य कदम बताया। इस अवसर पर टी आकार का मंच बनाया गया जिस पर महिलाओं ने अलग-अलग परिधानों में अलग-अलग सामूहिक धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जिसे सभी ने प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर भगवान आदिनाथ की जय घोष भी लगाई गई। इस अवसर पर आकर्षक विद्युत की रोशनी की गई। गूगल की धूप लगाकर परमात्मा की भक्ति की गई। आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रोजेक्टर में मनिष मारु के उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान किया गया मनस्वी पामेचा द्वारा विशेष छायांकन को प्रोत्साहन के लिए मंडल द्वारा सम्मान की घोषणा की गई। आगे जब भी कोई सामाजिक प्रतिभा किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़े तो समाज जन आगे बढ़ाने के लिए सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर महावीर जिनालय विकास नगर के अध्यक्ष राकेश जैन आंचलिया, राजमल छाजेड़ सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Related Post