मनासा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखण्ड मनासा द्वारा सेक्टर मनासा की नवांकुर संस्था मनासा केशव आदर्श सामाजिक संस्था द्वारा प्रस्फुटन ग्राम हांसपुर में जल संचय अभियान अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हांसपुर की बैठक कर जल संचय अभियान की जानकारी देते हुए जल संरक्षण पर चर्चा की और किस प्रकार से समस्त ग्रामवासी मिलकर ग्राम स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रयास कर सकते है। बैठक उपरांत गांव में खाल पर सामूहिक श्रमदान करते हुए 50 से अधिक बोरियो का बोरि बंधान कर के जल के बहाव को रोका गया। जिसमे जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक समन्वयक महेंद्र पाल सिंह भाटी, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि धीरज, परामर्शदाता सपना बैरागी, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष रवि धनगर, सरपंच प्रतिनिधि अनिल धनगर और मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम से उत्कृष्ट कांटे, संध्या रैगर, सीमा रैगर, तरुणा रैगर, अनुसुइया, भावना कुशवाह, हीना कुशवाह, नितेश शर्मा, पूरालाल धनगर, देवकिशन धनगर उपस्थित रहे।