आई.टी.आई.जावद में 21 को युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन

Neemuch headlines November 19, 2025, 4:36 pm Technology

नीमच । शासकीय आई.टी.आई.जावद जिला नीमच में 21 नवम्‍बर को युवा संगम (रोजगार, स्‍वरोजगार, अप्रेंटिसशिप मेला) कार्यक्रम प्रात:11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शिक्षित बेरोजगार युवक, युवतियों के लिए रोजगार प्राप्‍त करने का अवसर उपलब्‍ध है। इच्‍छुक बेरोजगार युवक-युवतियॉं कार्यक्रम में उपस्थित होकर लाभ उठा सकते है। युवा संगम कार्यक्रम में जिले की प्रतिष्ठित एवं जिले से बाहर की कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्‍ध कराया जाएगा। आवेदन हेतु सी.वी., रिज्‍यूम की कॉपी साथ लेकर कार्यक्रम में उपस्थित हो। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती कमला चौहान ने दी है।

Related Post