Latest News

न्यू इनोसेंट चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में मनाया बाल दिवस

Neemuch headlines November 14, 2025, 5:53 pm Technology

सरवानिया महाराज। हर साल 14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को समर्पित है, जिन्हें बच्चों से बेहद लगाव था। उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें प्रेम, देखभाल और सही मार्गदर्शन की सबसे ज्यादा जरूरत है। इस अवसर पर आज सरवानिया महाराज के न्यू इनोसेंट चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, मंडल उपाध्यक्ष भूपेश देवड़ा, पार्षद प्रतिनिध दिनेश सालवी, गोविंद पाल, दिनेश मकवाना, रामदयाल सुथार, सनम सेन व गोपाल चोहरा द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके पश्चयात बच्चों ने विद्यालय परिसर में एक बाल मेला लगाया गया।

इसमें छात्राओं ने स्वयं विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर स्टॉल लगाए और उनकी बिक्री की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली व मंडल उपाध्यक्ष भूपेश देवड़ा ने बताया कि बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके विकास एवं शिक्षा के महत्व को उजागर करना है। इस अवसर पर स्कूल के संचालक हेमंत पुरोहित सहित स्कूल बच्चे उपस्थित है।

Related Post